Followers

जल्लादों ने सांड पर तेज़ाब फेंककर किया गंभीर रूप से घायल, Mujesar Thana में दर्ज हुई FIR

acid-attack-on-sand-fir-lodged-in-mujesar-thana-faridabad-news

फरीदाबाद, 21 अगस्त: जिले में किसी जल्लाद ने एक सांड पर तेज़ाब फेंककर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, तेज़ाब हमले में सांड का आधा शरीर जल गया और अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, सांड का गौ सेवा चिकित्सा संस्थान में इलाज चल रहा है.

इस मामले में शिकायतकर्ता संजय चंदिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुजेसर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने संजय चंदीला की शिकायत पर The Prevention of cruelty to Animal Act, 1960, Section 11, The Haryana Gauvansh Sanrakshan and Gausamvardhan Act 2015, Section 13 and IPC 429 के तहत मुकदमा नंबर 0456 दर्ज कर लिया है.

acid-attack-on-sand-fir-lodged

पुलिस में दर्ज FIR में दी गयी सूचना के अनुसार - मैं संजय चंदीला निवासी गांव प्रतापगढ फरीदाबाद आज दिनांक 18-08-2020 लगभग 7:30 AM चंदिला चौंक के पास सैर कर रहा था। तभी मेरी नजर एक काले रंग के सांड पर पङी और मैंने देखा की वह सांड किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुरी तरह जलाया हुआ हैं। तभी मैने PEOPLE FOR ANIMAL FARIDABAD की एनिमल एम्बुलैंस को बुलाया। मैने और मेरे साथियो ने घंटो की महेनत के बाद घायल सांड को एम्बुलैंस मे चढाया। सांड की स्थिति बहुत दयनीय हैं। अत: मेरा आप से विनम्र निवेदन है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उपरोक्त विषय के संदर्भ में मुकदमा दर्ज किया जाए। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: