Followers

हरियाणा में 2050 लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पेंडिंग, यही रिपोर्ट तय करेगी युद्ध की दिशा

haryana-corona-test-report-2050-pending-with-357-positive-cases

फरीदाबाद, 1 मई: हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक असरदार लड़ाई लड़ी है लेकिन पिछले दो तीन दिनों से तेजी से कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है, अब तक 357 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है और 2050 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पेंडिंग है जो कोरोना युद्ध की दिशा तय करेगी। अगर इनमें से काफी लोग पॉजिटिव मिल गए तो हरियाणा में लड़ाई लम्बी खिंच जाएगी।

हरियाणा में कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है, आज शाम की अपडेट में 18 मरीज बढ़ गए हैं. अब तक 14 विदेशियों को लेकर 357 कोरोना मामले सामने आये हैं और कुल 4 मरीजों की मौत हुई है.

आज 18 कोरोना मरीज सामने आये हैं  जिसमें से 3 गुरुग्राम, 8 फरीदाबाद,  1 सोनीपत और 4 मरीज झज्जर में और 2 मरीज सिरसा में सामने आये हैं.

अब तक 357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 241 मरीज ठीक हो चुके हैं और 112 एक्टिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

पूरा रिजल्ट टेबल में दिया गया है -

haryana-corona-update
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Haryana

Post A Comment:

0 comments: