फरीदाबाद, 30 अप्रैल: हरियाणा में कोरोना वायरस ने आज टेंशन बढ़ा दी है, नए मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है, आज 18 कोरोना मरीज बढ़ गए हैं. ह. अब तक 14 विदेशियों को लेकर 329 कोरोना मामले सामने आये हैं और कुल 3 मरीजों की मौत हुई है.
अब तक 329 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 227 मरीज ठीक हो चुके हैं और 99 एक्टिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है. एक तरह से कहें तो हरियाणा में कोरोना योद्धाओं ने कमाल कर दिया है और अधिकतर मरीजों को ठीक किया है, अब सिर्फ 99 मरीज हैं.
आज 18 कोरोना मरीज सामने आये हैं जिसमें से 3 गुरुग्राम, 4 फरीदाबाद, और 11 मरीज झज्जर में सामने आये हैं. सिर्फ 2 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं.
पूरा रिजल्ट टेबल में दिया गया है -



Post A Comment:
0 comments: