Followers

फरीदाबाद प्रशासन ने 22,05,090 लोगों को बांटा भोजन और 37377 लोगों को सूखा राशन

faridabad-prashasan-helping-poor-food-and-ration-lock-down

फरीदाबाद, 30 अप्रैल। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों तक प्रतिदिन सुबह व सायं के समय फूड पैकेट्स व खाद्य सामग्री से मदद पहुंचाई जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा ना रहे।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में रैड क्रॉस सोसायटी विभिन्न सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संस्थाओं से तालमेल कर हर जरूरतमंद व्यक्ति तक खाना पहुंचाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि अब तक 22 लाख 05 हजार 90 लोगों को फूड पैकेट्स तथा 37 हजार 377 लोगों को साप्ताहिक सूखा राशन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 21 लाख 23 हजार 587 फूड पैकेट्स विभिन्न एनजीओ तथा 81 हजार 500 पैकेट्स सरकार द्वारा तैयार करवाए गए हैं, जिनका वितरण गत दिनों शहर के सभी वार्डों में जरूरतमंद लोगों तक किया गया। 

इस समय जिला में बनाए गए रिलीफ सेंटर में करीब 32 लोग ठहरे हुए हैं, जिन्हें खाना व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जन वितरण प्रणाली के तहत जिला के सभी डिपो के माध्यम से भी राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

3 comments:

  1. Sb kuch galt h kisi ko mila h kisi nhi mtlb ki jinke pass fbd m apna ghar bs ushi ko humhare yaha pr mila h rasan or garib logo ko nhi mila h

    ReplyDelete
  2. Sb kahne wali bt h ki rasan de rahe h garibo ko asa kuc bhi nhi h q news m chaap raho ho ki sbko rasan mil raha h
    Sector 20A ajrondi fbd m btao kisko diya h rasn..... batne ki vajae khud bech rahe h parsad mla cbintmtri pahle apna ghar dekh rahe h phir dusre ka dekhne....

    ReplyDelete
  3. Mere se jinta hua maine madad ki garib ki but maine kabhi dikhava nhi kia ya photos khichi or na video bnai

    ReplyDelete