Followers

पढ़ें, KPG के HBD पर क्या बोले गडकरी, पासवान, गोयल, ओम बिड़ला, हर्षवर्धन, CMबिप्लव, प्रधान, शर्मा

faridabad-mp-minister-krishan-pal-gurjar-happy-birthday-4-february

फरीदाबाद: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आज जन्मदिन है, देश के बड़े बड़े नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं उनकी लम्बी उम्र की कामना कर रहे हैं. आइये हम देखते हैं कि बड़े भाजपा नेताओं ने उनके जन्मदिन की बधाई सन्देश में क्या लिखा है - 

नितिन गडकरी - केंद्रीय रोड एवं परिवहन मंत्री
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

रामविलास पासवान - केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री
केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के फरीदाबाद से लोकसभा सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें दीर्घायु हों ईश्वर से यही कामना है।

पियूष गोयल - केंद्रीय रेल मंत्री 
Social Justice & Empowerment मंत्रालय का राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे मेरे साथी श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी को जन्मदिन की शुभकामनायें। ईश्वर से प्रार्थना है कि समाज के दुर्बल और वंचित वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिये आपका योगदान देश को सदैव मिलता रहे।

ओम बिड़ला - लोकसभा स्पीकर
केंद्रीय मंत्री एवं फरीदाबाद (हरियाणा) से लोकसभा सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि आप अपने प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाहन करके जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।

डॉ हर्षवर्धन - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से कामना है कि आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों और नित निरंतर राष्ट्रहित में अपना योगदान देते रहें। 

बिप्लब कुमार देब - चीफ मिनिस्टर, त्रिपुरा
Heartiest greetings to Minister of State for Social Justice and Empowerment Shri Krishan Pal Gurjar Ji on his birthday. Wish him a long and healthy life in service of the Nation.

धर्मेंद्र प्रधान - केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री
केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी एवं सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा में समर्पित दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

डॉ महेश शर्मा - सांसद, गौतम बुद्ध नगर, यूपी
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद से लोकसभा सांसद श्री @KPGBJP जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएँ। ईश्वर से कामना करता हूँ कि आप स्वस्थ व दीर्घायु रहें।

अर्जुन राम मेघवाल - केंद्रीय राज्य मंत्री 
केंद्रीय मंत्री एवं फरीदाबाद (हरियाणा) से लोकसभा सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप इसी प्रकार निरंतर जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।

मनोहर लाल - चीफ मिनिस्टर, हरियाणा
केन्द्रीय मंत्री श्री @KPGBJP  जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें एवं दीर्घायु हों ईश्वर से यही कामना करता हूँ।

अभी कृष्णपाल गुर्जर के जन्मदिन पर बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है. ये बधाई सन्देश सुबह 10 बजे से पहले के हैं.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: