फरीदाबाद: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल फरीदाबाद कोर्ट में जज के सामने आज भी पेश नहीं हुए. उन्होंने, अब उन्हें 21 जनवरी को जज के सामने पेश होना पड़ेगा।
क्या है मामला
अरविन्द केजरवाल के खिलाफ फरीदाबाद कोर्ट के वकील मनोज शर्मा ने हिन्दुओं के पवित्र स्वास्तिक चिन्ह के अपमान का केस डाला है. अरविन्द केजरीवाल ने ट्विटर पर स्वास्तिक का इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किये थे.
मनोज शर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ IPC की धारा 295A, 153, 504, 505 के तहत कानूनी कार्यवाही की मांग की है. इसी संदर्भ में फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने केजरीवाल से उनका पक्ष रखने का नोटिस दिया है. पुनीत शहगल की अदालत ने 14 दिसंबर को बहस की तारीख तय की थी लेकिन अरविन्द केजरीवाल कोर्ट में पेश नहीं हुए, कोर्ट ने 21 जनवरी को अगली तारीख दी है.




Post A Comment:
0 comments: