फरीदाबाद, 19 अक्टूबर: बड़खल विधानसभा के बसपा प्रत्याशी मनोज चौधरी को अशोक तंवर का समर्थन मिलने से मजबूती मिली है। अशोक तंवर ने बड़खल विधानसभा में अपने समर्थकों से मनोज चौधरी को जिताने की अपील की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बड़खल विधानसभा में भाजपा की सीमा त्रिखा, बसपा के मनोज चौधरी, कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह, AAP के धर्मबीर भड़ाना और इनेलो के अजय भड़ाना के बीच मुख्य मुकाबला है।
अशोक तंवर का समर्थन पाने के बाद बसपा प्रत्याशी मनोज चौधरी अब भाजपा प्रत्याशी सीमा त्रिखा की सीधी टक्कर में खड़े हो गए हैं। अशोक तंवर का अपना वोटबैंक है जो बसपा की तरफ शिफ्ट हो सकता है और मनोज चौधरी को मजबूती मिल सकती है। दो दिन बाद 21 अक्टूबर को मतदान है और 24 को नतीजे आएंगे।
Post A Comment:
0 comments: