फरीदाबाद: हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी गायक सपना चौधरी आज आधिकारिक तौर पर भाजपा पार्टी से जुड़ गयीं. दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भाजपा की सदस्यता की गयी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह ने पटका पहनकर भाजपा में सपना का स्वागत किया. इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन और विजय गोयल समेल कई नेता मौजूद रहे.
भाजपा में शामिल होते ही सपना चौधरी ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बन गयीं. दो तीन घंटे तक ट्विटर पर उनका नाम चर्चा में सबसे ऊपर रहा. यह पहली बार है जब सपना चौधरी ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बनी हैं.
इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा, 'हम विधानसभा में पार्टी की सदस्यता को 51 प्रतिशत तक ले जायेंगे जिससे चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।'
वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का सदस्य सैनिक की तरह है।जिस तरह से सैनिक सीमा पर देश के लिए लड़ता है उसी तरह से भाजपा का सदस्य पार्टी की नीतियों और विचारधारा को फैलाने और अराजक लोगों से लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहता है
इससे पहले सपना चौधरी द्वारा कांग्रेस में शालिम होने की खबरें आई थीं, लेकिन सपना चौधरी ने इन खबरों का खंडन किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अभी तक किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया और जब भी किसी पार्टी में शामिल होंगी तो इस बारे में सब को बताएंगी।
Post A Comment:
0 comments: