फरीदाबाद: राजकीय महिला उत्पीडन केस में फरीदाबाद पुलिस ने कडा एक्शन लिया है. इस मामले में दूसरे आरोपी जगदेव सिंह लैब असिस्टेंट को आज क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 के द्वारा तिगावं एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को कल कोर्ट मे पेश किया जाएगा. इस केस में अभी एक अन्य आरोपी फरार है, उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस केस में कॉलेज के चपड़ासी विक्रम को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विक्रम का कल रिमांड खत्म होगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा.
लैब असिस्टेंट आरोपी जगदेव को भी कल कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा और पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी की इन्होंने कितनी लड़कियों के साथ इस तरह की हरकते कर रखी हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेक्टर 16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में अस्सिस्टेंट प्रोफेसर, लैब अस्सिस्टेंट और एक चपरासी पर परीक्षा में पास कराने के बहाने छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगा था, एक छात्रा ने गैंग का पर्दाफाश किया था, इस मामले की जांच चल रही है.


Post A Comment:
0 comments: